हर लड़की के जीवन मे मेंहदी का बहुत अहम योगदान होता है शादि हो या कोई त्यौहार मेंदही हर अच्छे अवसर पर लगाई जाती है। भारत में मेंहदी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इतना ही नहीं हर लड़की चाहती है की उसके हाथों में लगने वाली मेंहदी गहरी रचे। मेंहदी को लेकर यहां तक कहा जाता है कि ये जिसके हाथ में गहरी रजती है उसका जिवनसाथी उसे बहुत प्यार करता है। इसी चाह में ज्यादातर लड़कियां ये ही चाहती है कि उनके हाथों में लगने वाली मेंहदी गहरी रचे। पर ज्यादातर लोगों के हाथों में मेंहदी गहरी नहीं रचती है अगर आप भी उन्ही में से है जिनके हाथों में मेंहदी का लाल रंग नही रचता है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपनी मेंहदी के गहना लाल रंग दे सकती है।
1. पानी का प्रयोग ना करें-
अक्सर लड़कियां मेंहदी लगाने के बाद जब मेंहदी सुख जाती है तो उसे पानी से साफ कर लेती है जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनकी मेंहदी का रंग हल्का हो जाता है। तो अगर आप भी चाहती है की आपकी मेंहदी का रंग आपके हाथों पर गहरा रचे तो कभी भी मेंहदी लगाने के बाद उसे पानी से ना धोएं।
2. नींबू-चीनी का करें प्रयोग-
आप जब भी मेंहदी लगाए तो उसके सुख जाने के बाद उस पर नींबू और चीनी का घोल जरुर लगाएं और उसे तब तक लगे रहने दे जब तक की वो सुख ना जाए। इससे मेंहदी का रंग काफी हद तक गहरा हो जाता है और उसका रंग भी ज्यादा वक्त तक आपके हाथों में बना रहता है।
3. धातु का करें प्रयोग-
आप जब भी मेंहदी का पेस्ट बनाए तो उसे पहले किसी लोहे के बर्तन में ही बनाए ऐसा करने से देखा गया है की मेंहदी का रंग गहरा हो जाता है। लेकिन अगर आपके पास लोहे का बर्तन नही है तो आप किसी लोहे की किल या फिर किसी भी लोहे की चीज को मेंहदी के पेस्ट में कम से कम एक या आधे घंटे के लिए रख दें। इस तरह से आपकी मेंहदी का रंग गहरा हो जाएगा।
4. सिन्दुर का करें प्रयोग-
लाल सिन्दुर से भी मेंहदी का रंग गहरा हो जाता है इसके लिए जब आप मेंहदी बनाए तो उसमें एक चुटकी या फिर मेंहदी के हिसाब से आप उसमें सिन्दुर ड़ाल सकती हैं अगर मेंहदी ज्यादा है तो एक चम्मच मेंहदी डाल कर आप उसे अच्छे से मिला ले इससे आपकी मेंहदी का रंग गहरा हो जाएगा और आपकी मेंहदी का रंग भी काफी अच्छा चढ़ेगा और देर तक बना रह सकता है |
5. तेल का ना करें प्रयोग-
अक्सर लोगों को लगता है की तेल लगाने से भी मेंहदी का रंग गहरा हो सकता है पर ऐसा नहीं है तेल का प्रयोग करने से मेंहदी का रंग हल्का हो जाता है। अगर आप अपनी मेंहदी का रंग गहरा करना ही जाते है तो आप मेंहदी लगाने से पहले एक बुंद तेल लगा सकती है।




