गुड़िया रानी बिटिया रानी परियों की नगरी से एक दिन
राजकुंवर जी आएंगे महलों में ले जाएंगे
गुड़िया रानी बिटिया रानी…
आगे-पीछे घोड़े-हाथी बीच में होंगे सौ बाराती
इतनी आज अकेली हो तुम तेरे कितने होंगे साथी
कितनी खुश हूं मैं मेरे आंख में पानी
गुड़िया रानी बिटिया रानी…
तू मेरी छोटी-सी गुड़िया बन जाएगी जादू की पुड़िया
तुझपे आ जाएगी जवानी मैं तो हो जाऊंगी बुढ़िया
भूल ना जाना प्रीत पुरानी, गुड़िया रानी बिटिया रानी…
नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

