नींद भरे, पंख लिए, झूला झुला जाना
नन्हीं कली सोने चली हवा धीरे आना
नींद भरे, पंख लिए, झूला झुला जाना
नन्हीं कली सोने चली हवा धीरे आना
चांद किरण-सी गुड़िया नाजों की है पली
चांद किरण-सी गुड़िया नाजों की है पली
आज अगर चंदनिया आना मेरी गली
गुन गुन गुन गीत कोई हौले-हौले गाना
नींद भरे, पंख लिए, झूला झुला जाना
रेशम की डोर अगर पैरों को उलझाए
रेशम की डोर अगर पैरों को उलझाए
घुंघरू का दाना कोई शोर मचा जाए
रानी मेरी जागे तो फिर निंदिया तू बहलाना
नींद भरे, पंख लिए, झूला झुला जाना
नन्हीं कली सोने चली हवा धीरे आना
नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

