मुकेश-
लल्ला लल्ला लोरी दूध की कटोरी
दूध में बताशा मुन्नी करे तमाशा
छोटी छोटी प्यारी प्यारी सुंदर परियों जैसी है
छोटी छोटी प्यारी प्यारी सुंदर परियों जैसी है
किसी की नज़र ना लगे मेरी मुन्नी ऐसी है
शहद से भी मीठी दूध से भी गोरी
चुपके चुपके चोरी चोरी चोरी
लल्ला लल्ला लोरी दूध की कटोरी
दूध में बताशा मुन्नी करे तमाशा
कारी रैना के माथे पे चमके चाँद सी बिंदिया
कारी रैना के माथे पे चमके चाँद सी बिंदिया
मुन्नी के छोटे छोटे नैनों में खेले निंदिया
सपनों का पलना, आशाओं की डोरी
चुपके चुपके चोरी चोरी चोरी
लल्ला लल्ला लोरी दूध की कटोरी
दूध में बताशा मुन्नी करे तमाशा
लल्ला लल्ला लोरी दूध की कटोरी
लता-
लल्ला लल्ला लोरी, दूध की कटोरी
दूध में बताशा, जीवन खेल तमाशा
आधी मुरझा जाती है, थोड़ी सी कलियाँ खिलती हैं
सारी की सारी खुशियाँ, जीवन में किसको मिलती हैं
या टूटे पलना, या टूटे डोरी
चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
लल्ला लल्ला लोरी...
लिखने को लिखवाती मैं, आगे क्या है गाना
लेकिन मैं क्या करती, तेरे पापा को था जाना
मुझसे भी छिपकर, तुझसे भी चोरी
चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
लल्ला लल्ला लोरी...
नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

