गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-नगर निकायों की योजनाओं में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश



-कार्य प्रारम्भ एवं पूर्ण होने की फोटोग्राफी अनिवार्य, पीपीटी व मीटिंग बुकलेट में प्रस्तुत करने के निर्देश-जिलाधिकारी

-बैठक से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर ईओ परसपुर को शोकाज नोटिस तथा वेतन रोकने के निर्देश

गोण्डा । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद के समस्त स्थानीय नगर निकायों से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, नगरीय झील, तालाब एवं पोखरा, अन्त्येष्टि स्थल, सामुदायिक शौचालय, वन्दन योजना, आकांक्षी योजना, अवस्थापना निधि, 15वें वित्त आयोग, नगरीय गौशाला सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

      जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के नगर निकायों में संचालित विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा के दौरान बिना किसी सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत परसपुर अनुराग शुक्ला के विरुद्ध जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने तथा वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है और बिना सूचना अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया जाएगा।

      जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विकास कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व की फोटोग्राफ तथा कार्य पूर्ण होने के बाद की फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखी जाए। दोनों चरणों की फोटोग्राफ को पीपीटी एवं मीटिंग बुकलेट में प्रस्तुत किया जाए, जिससे कार्य की वास्तविक प्रगति एवं गुणवत्ता का स्पष्ट सत्यापन किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट अद्यतन रखते हुए प्रत्येक कार्य की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा करें। नगर निकायों में संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा स्वीकृत परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

      बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी सविता शुक्ला, अपर उपजिलाधिकारी विनीत कुमार, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका गोण्डा सन्तराम, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका करनैलगंज, अधिशासी अधिकारी खरगूपुर, तरबगंज, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मुजेहना सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

”go"