गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' का नाम, गोंडा का बढ़ा मान

 


गोण्डा। जनपद गोंडा के लिए गर्व का क्षण तब आया जब अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर मिस्टर इंडिया का नाम भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होने पर जिले की प्रतिष्ठा राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि गोंडा की प्रतिभाएं देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

जादूगर मिस्टर इंडिया वर्षों से अपनी अद्भुत जादुई कला के माध्यम से भारत सहित अनेक देशों में हजारों सफल प्रस्तुतियां दे चुके हैं। मनोरंजन के साथ-साथ वे सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, दहेज उन्मूलन और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर भी अपने जादुई कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्रेरित करते रहे हैं। उनकी सामाजिक और सांस्कृतिक सेवाओं के लिए उन्हें पहले भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने की उपलब्धि से गोंडा जिले में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों, कला प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। जादूगर मिस्टर इंडिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, दर्शकों और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य अपनी कला के माध्यम से देश का नाम रोशन करना और समाज को सकारात्मक संदेश देना है।

"गोंडा का दबदबा कायम है, और जादूगर मिस्टर इंडिया की यह ऐतिहासिक उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।"

”go"