गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में आज थाना छपिया क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी मनकापुर और थाना प्रभारी प्रबोध कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने गुरु प्रसाद नीलम देवी इंटर कॉलेज चारु और ग्राम चारु में बालिकाओं से संवाद किया। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 की जानकारी दी और प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया। कार्यक्रम में छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध और एसिड अटैक जैसी घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की गई। साथ ही विद्यालय न जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सुरक्षा से जुड़े जरूरी हेल्पलाइन नंबरों यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्डलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी दी गई। टीम में आरक्षी गौतम प्रसाद, महिला आरक्षी अभिलाषा यादव, महिला आरक्षी शिल्पी सिंह शामिल रहे।

