गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

 


गोण्डा। गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

     फोरलेन हाइवे पर महेशपुर गांव के पास सोमवार रात करीब 11 बजे एक करीब 50 वर्षीय युवक सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सरयू घाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अयोध्या के समाजसेवी रितेश मिश्रा की मदद से घायल को एंबुलेंस के जरिए श्रीराम अस्पताल, अयोध्या पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि युवक की तलाशी लेने पर उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ के दौरान उसने सिर्फ इतना बताया कि वह गोंडा का रहने वाला है, लेकिन पूरी जानकारी नहीं दे सका। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात युवक की मौत हुई है। युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है।

”go"