गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पत्नी और ससुरालीजनों की प्रताड़ना से युवक ने दी जान!

 


-आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव, भाई की तहरीर पर पत्नी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा।

गोण्डा। थाना परसपुर क्षेत्र के पूरे अजव (लोनियन पुरवा दक्षिणी) गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने पत्नी और ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     पुलिस के अनुसार, सौरभ चौहान निवासी पूरे अजव (लोनियन पुरवा दक्षिणी) का शव रविवार सुबह उसके घर के पास आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतक के भाई बड़कऊ चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सौरभ और उसकी पत्नी फूलकुमारी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। आरोप है कि शनिवार शाम भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। तहरीर में पत्नी द्वारा मारपीट और ससुरालीजनों की ओर से लगातार प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है।

बड़कऊ का आरोप है कि मृतक की पत्नी के पिता भगेलू, उसके भाई विक्रम, सास और सरहज की ओर से भी सौरभ को परेशान किया जाता था। परिवार की ओर से कई बार ससुरालीजनों से विवाद खत्म कराने और पत्नी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि इसी प्रताड़ना और उकसावे से परेशान होकर सौरभ ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पत्नी समेत पांच नामजद

परसपुर थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 0374/2026 में फूलकुमारी, मृतक के ससुर भगेलू, साले विक्रम तथा सास और सरहज को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

”go"