गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मारपीट के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित ने एसपी से सुरक्षा की लगाई गुहार



-एफआईआर के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को छोड़ा, मिल रही जान से मारने की धमकी।

गोण्डा । परसपुर थाना क्षेत्र में समूह का रुपया जमा करने गए एक युवक को लाठी-डंडा और लोहे की राड से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत की है। पीड़ित के पिता ने आरोपियों की गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पूरे अजब लोनियनपुरवा निवासी उमेश चौहान ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 02 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उनका पुत्र बृजेश चौहान समूह का रुपया जमा करने बहुवन मदार माझा निवासी वृजेन्द्र बहादुर सिंह के घर गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही छोटू सिंह और रवि सिंह पुत्रगण विजय प्रताप सिंह ने बृजेश पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने लात-घूसा, थप्पड़ के साथ ही लाठी-डंडा और लोहे की राड से बृजेश को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश होकर गिर नहीं गया। शोर सुनकर ग्रामीण और चाचा ज्ञान प्रकाश चौहान मौके पर पहुंचे। 112 पर सूचना के बाद पुलिस ने घायल को सीएचसी परसपुर में भर्ती कराया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

उमेश चौहान का कहना है कि पुलिस आरोपियों को थाने ले गई थी लेकिन 2 घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने घर आकर फिर से जान से मारने की धमकी दी। बृजेश की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित ने बताया कि इस मामले में थाना परसपुर में मु0अ0सं0 0357/2026 बीएनएस की धारा 110, 115(2), 351(3) में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने एसपी से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और अपने व पुत्र की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।





”go"