गोण्डा । थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 722/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप व उस पर लदे 13 अदद भरे तारकोल ड्रम व 4 अदद खाली तारकोल ड्रम बरामद किया गया। वादी अजीत सिंह पुत्र अमरेश सिंह द्वारा थाना कोतवाली देहात में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 19.7.2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत वीरपुर बिसेन, पूरे गुलाब पुरवा स्थित एक प्लॉट से अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि लगभग 2ः00 से 3ः00 बजे के बीच सड़क निर्माण हेतु रखे गए चारकोल के 17 ड्रम चोरी कर लिए गए। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 5.8.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 3 शातिर चोर प्रदीप कुमार पुत्र संतलाल, निवासी कोईलारा मुबारकपुर, थाना कमरौली, जनपद अमेठी, रामू पुत्र परिदीन, निवासी कोईलारा मुबारकपुर, थाना कमरौली, जनपद अमेठी, सुशील सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र बहादुर सिंह, निवासी पूरे सिरोही मंगापुर, थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ को रामनगर तिराहे से आगे साहियापुर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप व उस पर लदे 13 अदद भरे तारकोल ड्रम व 4 अदद खाली तारकोल ड्रम बरामद करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया।

