-लायंस क्लब गोण्डा क्लब गोंडा सेवा द्वारा लगाये गये निशुल्क रक्तदान शिविर का दृश्य।
गोण्डा । लॉयन्स क्लब गोंडा सेवा द्वारा निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन एस.सी.पी.एम. ब्लड बैंक सेंटर गोंडा पर किया गया। प्रातः 10 बजे से शुरू हुए इस रक्तदान शिविर में क्लब के सदस्यों के साथ साथ अन्य लोगों ने 21 यूनिट रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को एक प्रशस्ति पत्र एवं एक पौधा देकर सम्मानित किया गया एवं अन्य उपस्थित लोगों को भी एक पौधा दिया गया और उनसे यह वचन लिया गया कि पौधे के बड़े होने तक उसकी देखभाल करते रहेंगे। रक्तदान शिविर के दौरान लायन डॉक्टर मृणाल पांडे, एमजेएफ लायन डॉक्टर केके मिश्रा, लायन राजकुमार जायसवाल, लायन अजय मित्तल, एमजेएफ लायन चंद्रकेश मिश्रा, लायन अमित पांडेय, लायन राजीव अग्रवाल, लायन पवन जायसवाल, लायन बसन्त नेवटिया, लायन आनंद नेवटिया, लायन किशोर सोमानी, लायन गुरदीप बंटी, लायन बच्चा जायसवाल, लायन दीपक गुप्ता, लायन डा. पी. बी. सिंह, लायन अमित मित्तल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

