गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन

 


गोण्डा।मंगलवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा विकास खंड मुजेहना परिसर से नगर पंचायत धानेपुर स्थित काली मंदिर तक निकाली गई।

इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पद यात्रा में माता बदल स्मारक इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों की भागीदारी रही। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे लगाते  लगाते आगे बढ़े।

     केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि राजेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेष राम बारी, विनोद सिंह, खेमराज मिश्रा और सी.पी. शुक्ला चेयरमैंन

प्रतिनिधि मंसाराम वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति पदयात्रा में उपस्थित रहे। इस यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। पूरे मार्ग में 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे गूंज रहे थे। पदयात्रा का समापन काली मंदिर परिसर में हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

”go"