गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा- 12 रबी-उल-अव्वल त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट, थानाध्यक्ष ने की शांतिपूर्ण आयोजन की अपील

 


गोण्डा । आगामी 12 रबी-उल-अव्वल के पावन पर्व को लेकर मोतीगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क है। थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से त्यौहार को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। थानाध्यक्ष ने कहा कि 12 रबी-उल-अव्वल का त्यौहार पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, यह अमन और भाईचारे का पैगाम देता है। सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर इस त्यौहार को मनाएं ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द बना रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने से बचें। पुलिस की ओर से क्षेत्र में लगातार गस्त की जा रही है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। थानाध्यक्ष ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि त्यौहार में खलल डालने या गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जुलूस निकालने वाले आयोजकों से अपील की, कि जुलूस निर्धारित रूट और समय पर ही निकालें, डीजे की आवाज मानक के अनुसार रखें और प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी समस्या या सूचना के लिए तुरंत थाना पुलिस को सूचित करें।

”go"