गोण्डा। थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-256/2026 धारा 103(1), 3(5) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 1 और आरोपी हत्याभियुक्त सुरेश विश्वकर्मा पुत्र साहेबदास निवासी ग्राम पूरेशुक्लन पुरवा गेड़सर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर वर्मा होटल के पास अयोध्या मुख्य मार्ग से गिरफ्तार कर उसकी कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 अदद मोटरसाइकिल (यूपी 43बीएम6201) बरामद किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक 27 जून 2026 को रात्रि लगभग 9:30 बजे थाना वजीरगंज को ग्राम दुर्जनपुर में एक व्यक्ति (आजाद सिंह) को पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर घायल कर देने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही थाना वजीरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुचकर घायल को उपचार हेतु सीएचसी वजीरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना का निरीक्षण किया गया, फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एसओजी / सर्विलांस सहित कुल चार टीमों का गठन किया गया है। दिनांक 29.6.2026 को थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 1 अदद लोहे का हसिया बरामद किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था। आज दिनांक 1.7.2026 को थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा 1 और आरोपी हत्याभियुक्त सुरेश विश्वकर्मा पुत्र साहेबदास निवासी ग्राम पूरेशुक्लन पुरवा गेड़सर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर वर्मा होटल के पास अयोध्या मुख्य मार्ग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 अदद मोटरसाइकिल (यूपी 43बीएम6201) बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

