गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण

 


गोण्डा। 20 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक चलने वाले ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण मंगलवार 21 जुलाई को उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन, डॉ आर.बी.राम एवं जिला गन्ना अधिकारी गोण्डा सुनील कुमार सिंह ने गन्ना विकास परिषद मैज़ापुर,चीनी मिल व समिति मैज़ापुर के ग्राम पिपरा पदुम में किया। निरीक्षण के समय ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मैज़ापुर सुनील कुमार शुक्ल,चीनी मिल मैज़ापुर के जी.एम. केन प्रभात प्रभाकर, सी.डी.ओ. सचिन मिश्रा,मोटीवेटर पवन तिवारी तथा राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक अनूप कुमार उपस्थित रहे। उप गन्ना आयुक्त  ने कहा कि गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन के दौरान जो 63 कॉलम का सूचना प्रपत्र गन्ना किसानो को दिया जा रहा है। उसमे गन्ना किसान के सट्टे से सम्बन्धित समस्त जानकारी जैसे-गन्ना किस्म व रकबा, भूमि का विवरण, पौधा/पेड़ी, नाम, पिता का नाम, मोबाइल नम्बर, आधार संख्या एवं बैंक विवरण आदि दर्ज है। सभी किसान इसका भली भांति परीक्षण कर लें तथा किसी प्रकार की आपत्ति होने पर अपनी शिकायत सम्बन्धित कर्मचारी को उपलब्ध करा दें। ताकि उसकी जाँच कराकर निस्तारण कराया जा सके। उनके द्वारा उपस्थित स्टाफ को सट्टा प्रदर्शन के समय सामाजिक वीमा योजनाओं के सम्बन्ध मे भी किसानो को जागरूक करने के निर्देश दिये गये।

”go"