गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-संकुल स्तरीय मासिक बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नामांकन बढ़ाने पर दिया गया जोर

 


करनैलगंज-गोण्डा। न्याय पंचायत भंभुवा के प्राथमिक विद्यालय त्रिवेदी पुरवा में मंगलवार को संकुल स्तरीय मासिक बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) एवं खंड शिक्षा अधिकारी करनैलगंज सुशील कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

बैठक में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से नियमित मूल्यांकन एवं प्रभावी शिक्षण पद्धतियां अपनाने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने, प्रत्येक परिवार की फैमिली आईडी बनवाने तथा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण करने के निर्देश दिए।

संकुल शिक्षक राकेश कुमार गुप्त और सतीश कुमार ने बैठक के एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कैच-अप शिक्षण, कमजोर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार, पठन संस्कृति विकसित करने तथा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के उपाय साझा किए। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में नियमित शैक्षिक गतिविधियां संचालित करने पर बल दिया।

बैठक के उपरांत अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर कमल किशोर सिंह, मोहम्मद इदरीस, मोहम्मद इरफान, शैलेन्द्र चंद्र पाल, प्रीति यादव, सर्वजीत कुमार, रंजना त्रिवेदी, मुकेश यादव, पूनम, प्रमिला मिश्रा, दिनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापिका सौम्या मिश्रा एवं सहायक अध्यापक मुकेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

”go"