गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बीमारी और आर्थिक तंगी के बीच युवक ने फंदे से दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव

 


-तरबगंज के खजुरी गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

गोण्डा। तरबगंज थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में शुक्रवार सुबह एक 45 वर्षीय युवक का शव घर से करीब 500 मीटर दूर आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

       मृतक की पहचान ननकऊ सिंह (45) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी माला देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर से चरी काटने के लिए निकले थे, लेकिन करीब दस बजे उनके फंदे से लटकने की सूचना मिली।

     परिजनों के अनुसार ननकऊ सिंह पिछले चार वर्षों से पैर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण नियमित इलाज और दवाएं कराना संभव नहीं हो पा रहा था। बीमारी और बदहाल आर्थिक स्थिति से पूरा परिवार लंबे समय से जूझ रहा था।

      मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी सोनी (18) विवाह योग्य है, जबकि बेटा मोनू (15) परिवार की आर्थिक मदद के लिए महज 15 दिन पहले ही रोजगार की तलाश में दिल्ली गया था। पिता की मौत की सूचना मिलते ही वह घर लौटने के लिए रवाना हो गया। परिवार की सबसे छोटी बेटी मोहिनी (8) है।

       सूचना पर पहुंची तरबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला फंदे से लटककर जान देने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

”go"