गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सड़क हादसे में ईंट भट्ठा मुंशी की मौत

 


करनैलगंज-गोण्डा। गोंडा लखनऊ हाईवे पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में ईंट भट्ठा मुंशी की मौत हो गई। तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के कोंचा कासिमपुर मुरावनपुरवा के रहने वाले बब्लू 54 पुत्र हरिशंकर सोनवारा स्थित एक ईंट भट्ठे पर मुंशी के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह गोंडा-लखनऊ हाईवे पर सिकिहा मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

     घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस और ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी

कर्नलगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन चौरी के पास स्थित एक दूध डेयरी से संबंधित बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

”go"