गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अधिवक्ता के निधन पर.संघ भवन मे शोक सभा का हुआ आयोजन

 


गोण्डा ।  बार एसोसिएशन के संघ भवन में आपातकालीन संयुक्त शोकसभा आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी तथा सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी ने किया तथा संचालन बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय तथा सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री गौरी शंकर चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया।

बैठक में संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा सूचित किया गया कि संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता  प्रमोद कुमार पाण्डेय एडवोकेट का आकस्मिक निधन हो गया है उक्त सूचना पर सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किए गए ।बैठक में मौजूदा अधिवक्ताओं द्वारा दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हुये भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना की गई। ईश्वर शोकाकुल परिवार को असहाय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। संघ के अधिकांश अधिवक्तागण उनके श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने हेतु उनके घर गये है। जिससे न्यायिक कार्य कर पाना सम्भव नहीं है। इसलिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि आज दिनॉक-27.07.2026 को समस्त अधिवक्तागण सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।




”go"