गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला अनुश्रवण समिति तथा कार्यक्रम विभाग से संबंधित जिला पोषण समिति की सीडीओ ने की बैठक

 


-बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने की जनपद में संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा।

गोण्डा । जिला पंचायत सभागार में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला अनुश्रवण समिति तथा कार्यक्रम विभाग से संबंधित जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनपद में संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं एवं परियोजनाओं में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा योजनाओं की प्रगति से संबंधित समस्त सूचनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीड कराना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

       बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यालयों में नामांकन, छात्र उपस्थिति, डीबीटी, मध्यान्ह भोजन, शिक्षण गुणवत्ता, विद्यालयों की आधारभूत सुविधाएं तथा शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। 

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ समय से दिया जाए, जिससे किसी भी पात्र लाभार्थी को वंचित न रहना पड़े।

      बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए एक महिला अधिकारी तथा एक पुरुष अधिकारी दोनों की संयुक्त टीम बनाकर हर महीने औचक निरीक्षण कराया जाए उसकी रिपोर्ट बैठक में पीपीटी के साथ प्रस्तुत की जाए।

      जिला पोषण समिति की बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण ट्रैकर, टेक होम राशन वितरण, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान एवं उपचार, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई। 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पोषण स्तर में सुधार शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए लक्ष्यों की समय से पूर्ति सुनिश्चित करें।

      उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण किया जाए तथा योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। साथ ही डाटा की शुद्धता एवं अद्यतन स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

        बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सहित बेसिक शिक्षा विभाग, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त परियोजना अधिकारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

”go"