गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर मुफीद मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार-पुलिस खंगाल रही पूरे गिरोह की कुंडली

 


-10 बैल पकड़े, 1 तस्कर फरार- रात में मुफीद को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा

गोण्डा । थानाध्यक्ष नवाबगंज पुलिस और एसओजी टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद अंतर्जनपदीय गौ-तस्करी के फरार आरोपी मुफीद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

10 बैलों से भरी डीसीएम पकड़ी, तस्कर हुआ था फरार

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नवाबगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10 बैलों से भरी एक डीसीएम पकड़ी थी। कार्रवाई के दौरान मुफीद का साथी अयाज गिरफ्तार हो गया था, जबकि मुफीद मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद एसपी विनीत जायसवाल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमें गठित की थीं।

नगवा मोड़ के पास हुई मुठभेड़

मुठभेड़ मंगलवार रात करीब 11:40 बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगवा मोड़ से कर्बला जाने वाली सड़क पर हुई। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर से आ रहे मुफीद को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि पुलिस को देखकर मुफीद ने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके दाहिने पैर में लगी और उसे दबोच लिया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और बाइक बरामद की गई है।

गिरोह की कुंडली खंगाल रही पुलिस

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मुफीद के खिलाफ नवाबगंज थाने में गौ-तस्करी, पशु क्रूरता और आर्म्स एक्ट के तहत 3 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह लगातार गौ-तस्करी की घटनाओं में संलिप्त था। अब पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है कि पशुओं को कहां से लाया जाता था और कहां सप्लाई की जाती थी। पूछताछ में और भी नाम सामने आने की संभावना है।

”go"