गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-शिक्षक संघ ने विधायक ध्रुव त्रिपाठी से मिलकर उठाया फॉर्म-16 और ओपीएस का मुद्दा

 


गोण्डा। जनपद गोंडा के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर आज माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी* से मिला।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष  राधा मोहन पांडे ने किया। बैठक में शिक्षकों ने निशुल्क फॉर्म-16 जारी करने की समस्या रखी। बताया गया कि शासन द्वारा फॉर्म-16 के लिए ₹1 लाख की धनराशि दी गई है जो शिक्षकों और कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से अपर्याप्त है।

विधायक  ने जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा डॉ. रामचंद्र से फोन पर बात कर प्रकरण निस्तारित करने और अतिरिक्त धन की मांग भेजने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इसके साथ ही धारा 33-छ से विनियमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन से जोड़ने की मांग भी रखी गई। विधायक ने इस पर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

”go"