गोण्डा। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक बैठक सिंचाई विभाग के डाक बंगले में जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा, महामंत्री महेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं और संगठन के विस्तार के साथ-साथ अन्य तमाम मुद्दों पर विधिवत चर्चा हुई। जिसमें मौजूद साथियों ने अपने विचार रखें। पत्रकारों ने बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि इस बार 31 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक दशा में सदस्यता का नवीनीकरण सभी सदस्य करा ले। चुनावी वर्ष होने के कारण इस बार संगठन का चुनाव प्रत्येक दशा में 10 जनवरी तक संपन्न कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बैठक में पत्रकारों ने बताया कि जिला अस्पताल में जांच कराना हो या फिर दवा लेनी हो, तो पत्रकारों को भी आम लोगों की तरह भीड़ में लाइन लगाना पड़ता है। इसके लिए बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को संगठन की तरफ से जिलाधिकारी को एक पत्र देकर मांग की जाएगी। कि अस्पताल में पत्रकारों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज और जांच होनी चाहिए, इसके लिए एक आदेश पारित किया जाए। जबकि राजधानी के अस्पतालों में पत्रकारों को ऐसी सुविधा मिल रही हैं। इस बार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का जो नया परिचय पत्र आएगा। उसमें कई बड़े परिवर्तन किए गए हैं। अब प्रत्येक परिचय पत्र पर दो मोबाइल नंबर होंगे। इसके अलावा संबंधित के ब्लड ग्रुप का भी एक कालम रहेगा। जिसमें उसका ब्लड ग्रुप लिखा रहेगा। यह निर्णय आकस्मिक जरूरत पड़ने के लिए लिया गया है। इस बार सभी तहसील अध्यक्ष अपने-अपने तहसील के लोगों की सदस्यता करेंगे। इसके बाद एक सूची बनाकर जिलाध्यक्ष को दी जाएगी। यह काम जिले के चार तहसील के अध्यक्षों को इसकी जिम्मेदारी सौंप गई है। बैठक में संजीव कुमार यादव,महेंद्र तिवारी, किशोर कुमार तिवारी,अशोक मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह,उमेश प्रताप मिश्रा,अरविंद गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव, राम प्रताप वर्मा, आर एन पांडे, हरीश गुप्ता, आर सी पांडे, श्याम प्रकाश तिवारी, सचिन रस्तोगी, लखन लाल शुक्ला, राहुल तिवारी, मणिकांत तिवारी, अरविंद वर्मा, नागेश्वर सिंह, प्रदीप पांडे, संतोष कुमार,ओमचंद शर्मा, राजू मौर्य, अनिल पाठक, धीरेंद्र सिंह, विजय बहादुर तिवारी,अनुराग सिंह, अनिल कुमार साहू, चंद्रगुप्त मौर्य, अनवारुल हसन, विश्वनाथ वर्मा, जनक राम वर्मा, श्री प्रकाश सिंह,विनोद सोनी, उमेश श्रीवास्तव, मदन मोहन श्रीवास्तव, वरुण यादव, सुभाष त्रिपाठी, मानिक राम वर्मा, मोहम्मद खालिद,अशफाक आलम, संजय कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

