गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-शिक्षा ही हर कामयाबी का सबसे बड़ा सूत्र है --मसूद आलम ख़ान



गोण्डा ।“जब इच्छा शक्ति मजबूत हो और मन में जुनून हो, तो संसाधनों की कमी भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती।”यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने नीट-2026 में सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कही।

      उन्होंने कहा कि गोण्डा जनपद के ग्राम मैजापुर के होनहार छात्र अफ़ज़ान अहमद ने मात्र 18 वर्ष की आयु में, बिना किसी कोचिंग के, पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि न केवल अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि पूरे गाँव, क्षेत्र और देवीपाटन मण्डल के लिए गर्व का विषय भी है।

     मसूद आलम ख़ान ने कहा कि इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए, पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी “देवीपाटन मण्डल प्रतिभा सम्मान समारोह”का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं बहराइच जनपदों के नीट, जेईई, आईआईटी, यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों के साथ-साथ यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के मेधावी एवं टॉपर छात्र-छात्राओं को आमंत्रित कर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

       साथ ही उन्होंने कहा कि जब समाज अपनी प्रतिभाओं का सम्मान करता है, तब नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। हमारा उद्देश्य केवल सम्मान समारोह आयोजित करना नहीं, बल्कि ऐसी शैक्षिक संस्कृति का निर्माण करना है, जहाँ प्रत्येक विद्यार्थी बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास प्राप्त करे।

      अंत में उन्होंने नीट-2026 में सफल सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आइए, हम सब मिलकर देवीपाटन मण्डल को शिक्षा, प्रतिभा और उत्कृष्टता की नई पहचान दिलाएँ।

”go"