-साफ सफाई कराये जाने हेतु डीएम को दिया प्रार्थना पत्र।
गोण्डा।चन्दवतपुर-तिलका-कटरा मार्ग पर गूठे बाबा चौराहे से चन्दवतपुर होते हुए कटरा तक जाती है, जो कई ग्रामसभा व मजरा से जुड़ी हुई है। मुख्यालय (गोण्डा) से चन्दवपुर, कटरा आने-जाने के लिए यही एक मात्र मार्ग होने के कारण मार्ग पर गाडियों का आवागमन अत्यधिक है। वर्तमान में वर्षा होने के कारण मार्ग के दोनों तरफ बड़ी-बड़ी झडियों उग गयी है मार्ग पर झडिया के झुकने के वजह से मार्ग संकरा हो गया है तथा उक्त मार्ग पर कई जगह अंधा मोड़ भी है, मोड़ पर झडियों के लटकने की वजह से सामने से आने वाली गडिया स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती, जिससे आये दिन उक्त मार्ग पर दुर्घटना घटित होती रहती है। क्षेत्र के ग्राम महादेवा निवासी राजबहादुर गिरी ने अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में उक्त मार्ग की वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आम जनमानस के हित में मार्ग के दोनों तरफ उगी हुई झडियों तथा अंधा मोड़ पर मार्ग पर लटकती हुई झड़ियों का साफ-सफाई आम जनमानस के हित में कराया जाना नितांत आवश्यक बताया है, जिससे वर्तमान एवं भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना घटित होने से बचा जा सके तथा मार्ग की आवागमन की सुगमता बनी रहे।

