गोण्डा। हिंद मेडिकल कालेज हिन्द हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क हृदय स्वास्थ्य जॉच शिविर नगर पंचायत खरगूपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष ममता रस्तोगी एवं पूर्व अध्यक्ष राजू रस्तोगी के सहयोग से एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें डॉ पंकज श्रीवास्तव, डॉ शरद श्रीवास्तव,डा राहुल वर्मा, ने 145 लोगों को हृदय ,शुगर ,बीपी, परामर्श एवं ईसीजी, की जांच निशुल्क देकर लोगों के हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उन्हें समय पर सही इलाज उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव लगातार प्रयासरत हैं। अपने अनुभव और सेवाभाव के माध्यम से वे मरीजों के दिल के दर्द को दूर कर उन्हें नया जीवन देने का काम कर रहे हैं।
डॉ. पंकज श्रीवास्तव का मानना है कि हृदय रोग केवल शारीरिक समस्या नहीं है, बल्कि यह हमारी जीवनशैली गहराई से जुड़ा हुआ है। तनाव, असंतुलित खान-पान और व्यायाम की कमी इसके मुख्य कारण हैं। समय पर जांच और सही परामर्श से हृदय रोग की गंभीरता को काफी हद तक रोका जा सकता है।
अपनी छोटी-छोटी आदतें बदलकर दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है।
समाज में उन्हें "दिल के दर्द को दूर करने वाले डॉक्टर" के रूप में पहचाना जाता है।
डॉ राहुल ने कहा कि बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और तनाव हृदय रोगों का बड़ा कारण बन रहे हैं। ऐसे में समय-समय पर हृदय की जांच करवाना और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने कहा कि ऐसे शिविरों से आमजन को बड़ी राहत मिलती है। ग्रामीण और दूरदराज़ के लोगों को विशेषज्ञ डाक्टर्स से परामर्श का अवसर मिलना बेहद सराहनीय पहल है। खरगूपुर नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ममता रस्तोगी ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर होते रहने चाहिए।
शरन्या क्लिनिक से आए डॉ शरद श्रीवास्तव ने कहा
संतुलित आहार लें तैलीय और जंक फूड से परहेज करें, फल-सब्जियों का सेवन बढ़ाएँ।
नियमित व्यायाम ,कम से कम 30 मिनट टहलें या योग करें।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं और कार्यक्रम का लाभ उठाया। शिविर के सफल आयोजन हिंद हॉस्पिटल से आए राघवेंद्र द्विवेदी रवि अली ,एकांश, कामनी सिंह, हरि शंकर तिवारी , शैफ, बसंत श्रीवास्तव,आशीष श्रीवास्तव हिन्द हॉस्पिटल के पी आर ओ पंकज सिन्हा का अहम योगदान रहा।

