गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अवैध रूप से रक्त की खरीद-फरोख्त करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 8 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


- गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 253 कूटरचित ब्लड बैंक कार्ड, 10 अदद डिस्पोजल सिरिन्ज, 9 अदद मोबाइल फोन बरामद


गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत1.मु0अ0सं0-651/2026, धारा 318(4), 125 बीएनएस व 2. मु0अ0सं0-655/2026, धारा 106(1), 308(2), 318(4), 125 बीएनएससे सम्बन्धित अवैध रूप सेब्लड की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह के 8 अभियुक्तों 1. मुख्तार पुत्र जाफर, 2. शिवम शुक्ला पुत्र उदयभान शुक्ला, 3. विजय पुत्र तिलकराम, 4. साहबे आलम पुत्र मुन्ना, 5. ऋषिकेश अवस्थी पुत्र स्व0 अमरीश कुमार अवस्थी, 6. बृजेश कुमार शुक्ला पुत्र जमुना प्रसाद, 7. अभिषेक सिंह पुत्र जगदीश, 8. सौरभ श्रीवास्तव पुत्र राकेश श्रीवास्तव को चाँदमारी पुलिया घोसियाना के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 253 कूटरचित ब्लड बैंक कार्ड, 10 अदद डिस्पोजल सिरिन्ज, 9 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।

       मिली जानकारी के मुताबिक वादी वली मोहम्मद पुत्र मोहब्बत अली निवासी ग्राम परसा, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पत्नी दिनांक 4.7.2026 को अस्पताल में भर्ती थीं। उपचार के दौरान चिकित्सक द्वारा रक्त की आवश्यकता बताई, जिस पर वादी रक्त की व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अस्पताल के बाहर ऋषिकेश अवस्थी द्वारा ₹12,500 में रक्त उपलब्ध कराया। जिसमें वादी द्वारा ₹10,000 ऑनलाइन तथा ₹2,500 नगद दिए गए। चिकित्सकों द्वारा जांच करने पर उक्त रक्त को संदिग्ध/अनुपयुक्त बताते हुए चढ़ाने से मना कर दिया गया। इस पर वादी द्वारा रक्त वापस लेने तथा धनराशि लौटाने को कहा, जिस पर आरोपी द्वारा न तो रक्त उपलब्ध कराया और न ही वादी पैसे वापस किये गये। वादी की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-651/2026, धारा 318(4), 125 बीएनएस बनाम ऋषिकेश अवस्थी के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे

        आज रविवार को विवचेना के दौरान पाये गए दोषी आरोपी अभियुक्तों1. मुख्तार पुत्र जाफर निवासी मोहल्ला साहबगंज, बडगाँव चौकी थाना कोतवाली नगर गोण्डा,  2. शिवम शुक्ला पुत्र उदयभान शुक्ला निवासी बाबागंज थाना धानेपुर जनपद गोण्डा, 3. विजय पुत्र तिलकराम निवासी गरीबीपुरवा मौजा बूढादेवर, चौकी सोनीगुमटी थाना कोतवाली नगर गोण्डा, 4. साहबे आलम पुत्र मुन्ना निवासी इमामबाड़ा चौकी महराजगंज थाना कोतवाली नगर गोण्डा, 5. ऋषिकेश अवस्थी पुत्र स्व0 अमरीश कुमार अवस्थी निवासी पैड़ी अजबसिंह थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा, 6. बृजेश कुमार शुक्ला पुत्र जमुना प्रसाद निवासी पम्पापुर मुण्डेरवा कला थाना कोतवाली देहात गोण्डा, 7. अभिषेक सिंह पुत्र जगदीश निवासी आदर्श कालोनी थाना कोतवाली देहात बलारामपुर, 8. सौरभ श्रीवास्तव पुत्र राकेश श्रीवास्तव निवासी भभनी कानूनगो थाना कोतवाली नगर गोण्डा को चाँदमारी पुलिया घोसियाना के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 253 कूटरचित ब्लड बैंक कार्ड, 10 अदद डिस्पोजल सिरिन्ज, 9 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। 

        थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक महिला द्वारा सूचना दी गई थी कि उसकी 9 वर्षीय बालिका के उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता होने पर एक्सपायरी (समयावधि समाप्त) रक्त उपलब्ध कराया गया था। जिससे उसकी पुत्री की मृत्यु हो गई। इसके संबंध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियुक्त पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 

         साथ ही जानकारी दी गई कि अभियुक्तों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध रूप से रक्त (ब्लड) की खरीद-फरोख्त का कार्य करता है। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि अभियुक्तअभिषेक एवं सौरभ जनपद बलरामपुर में एक ब्लड बैंक का संचालन करते हैं, जबकि उनके अन्य सहयोगी विभिन्न अस्पतालों एवं अन्य स्थानों पर रक्त की आवश्यकता वाले व्यक्तियों (क्लाइंट) की तलाश कर उनसे संपर्क स्थापित करते हैं तथा अवैध रूप से रक्त की खरीद-फरोख्त कराते हैं।

”go"