गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

 


गोण्डा। बाबा बद्री दास आश्रम छपिया विकास खंड के परसा तिवारी पर कल्याण करोति लखनऊ और दीनबंधु चिकित्सालय अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल नेत्र शिक्षण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो ग्रामीणों ने नेत्र जांच हुई निशुल्क दवा व चश्मा प्राप्त किया। चिन्हित किए गए मोतियाबिंद के मरीजों को अस्पताल ले जाकर ऑपरेशन कराया जाएगा। बाबा बद्रीदास जन कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा एडवोकेट ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कराया जाता है जिससे क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य का लाभ मिलता रहता है। ट्रस्ट के सचिव सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक सोमवार को वृद्धजनों और दिव्यांगजनो एवं पैरालिसिस के मरीजो को निशुल्क फिजियोथैरेपी की सुविधा प्रदान की जाती है। ट्रस्ट के निo समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार पांडे ने बताया की ट्रस्ट पर बीपी शुगर की जांच निशुल्क की जाती है और सोमवार के दिन ही 70 वर्ष व पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाते हैं। दीनबंधु चिकित्सालय की तरफ से जगत पाल यादव, डॉ शिवम श्रीवास्तव, रोशन कुमार आदि सचल वैन के साथ उपस्थित रहे और सभी को चिकित्सा का लाभ प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विंध्याचल शर्मा, नरसिंह वर्मा, रमाकांत वर्मा, रवि कुमार वर्मा फार्मासिस्ट, जगदंबा प्रसाद शर्मा फार्मासिस्ट, डॉ श्याम नारायण फिजियोथैरेपिस्ट, मनोज कुमार, अजय प्रताप,पवन यादव, महेश यादव,नंदलाल, विनोद गुप्ता,और ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी और सदस्य गण मौजूद रहे। कार्यक्रम ट्रस्ट के प्रबंधक/महंत जगदीश यादव की देखरेख में संपन्न हुआ।

”go"