नवाबगंज-गोण्डा। जेठ माह के अंतिम मंगलवार के अवसर पर नवाबगंज क्षेत्र के पर्वती एवं उमारिया गांवों में समाजसेवियों द्वारा सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बजरंगबली की पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे की शुरुआत सुबह विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच छोला-चावल, पूड़ी-सब्जी, चटनी, नुक्ती सहित विभिन्न प्रसादों का वितरण किया गया। पूरे दिन भक्तों की आवाजाही बनी रही और लोगों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
समाजसेवी राहुल मिश्रा ने बताया कि गांव में पिछले लगभग बीस वर्षों से जेठ के मंगलवार पर विशेष पूजा, हवन एवं भंडारे की परंपरा चली आ रही है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।खडौआ गांव मे समाजसेवी आशीष श्रीवास्तव ने बजरंगबली का पूजन कर सुंदरकांड पाठ कराकर भंडारा कराया श्रद्धालुओ ने मौके पर छोला चावल पुडी सब्जी व नुक्ती का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजय मौर्य, किशनलाल यादव, गिरिजेश मिश्रा, पप्पू सिंह, लल्ला सिंह, पिंकू सिंह, अवनीश पांडेय, विनय पांडेय, रामभवन वर्मा, शंकरदयाल तिवारी, अभिषेक सिंह, अंकुर सिंह, शिवम सिंह, अंकित सिंह, कान्हा सिंह, आदर्श सिंह, पंकज सिंह सहित तमाम ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

