गोण्डा । मंडल मुख्यालय से प्राप्त इनपुट आईडी तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के आदेशानुसार कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि रेलवे टिकट दलालों द्वारा आधार कार्ड में नाम व क्यूंआर कोड एवं टिकट में नाम बदलकर संगठित तरीके से महंगे दामों पर फर्जी टिकट बिक्री का मामला सामने आया। प्रभारी निरीक्षक बस्ती एवं निरीक्षक अजमेर सिंह यादव मंडल रिजर्व, निरीक्षक अनिरूद्ध राय/ गोंडा के प्रवेक्षण में उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह यादव ने गाड़ी संख्या 20104 (एलटीटी एक्सप्रेस) के एस1,एस3 कोच में बड़ी सफलता हासिल की।
टीम ने गाड़ी संख्या 20104 के एस1 कोच की बर्थ संख्या 2,3,5,6 एवं 40 तथा S3 में बर्थ न 32 पर यात्रा कर रहे सभी 6 यात्रियों को छद्म नामों से यात्रा करते पकड़ा। जांच में पता चला कि ये यात्री ओपनिंग श्रेणी के रिजर्वेशन ई टिकट पर यात्रा कर रहे थे, लेकिन ई टिकट मूल रूप से अन्य व्यक्तियों के नाम पर बुक था। यात्रियों द्वारा प्रस्तुत आधार कार्डों को आधार कार्ड पर चेक करने पर नाम और क्यू कोड एडिट/परिवर्तित पाए गए। टिकट बस्ती से एलटीटी तक का बना पाया गया तथा सभी का बोर्डिंग स्टेशन बस्ती था तथा पीएनआर नंबर 2454697539,2735388863,2950756942 है। उक्त टिकट ओपनिंग समय 60 दिन पहले बनाया गया था।
पूछताछ में इन यात्रियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मुंबई एवं बस्ती में अपने अपने मित्र/रिश्तेदारों के माध्यम से टिकट दलाल अज्ञात के माध्यम से 6 व्यक्तियों द्वारा अलग अलग माध्यमों से (कुल 23900/-रुपये) का भुगतान यूपीआई से किया था। जबकि उपरोक्त पीएनआर टिकट का कुल किराया 11866 है। दलाल ने पहले से बुक हुए टिकट को नाम व टिकट एडिट करके और आधार कार्ड एवं टिकट में बदलाव करके वास्तविक मूल्य से 6 यात्रियों से 18034/- रुपए अधिक लेकर उन्हें उपलब्ध कराया
मामले की गंभीरता यह घटना स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि टिकट दलाल एक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं। वे दूसरे यात्रियों के नाम पर बुक टिकटों में नाम और आधार कार्ड के क्यूआर कोड में फेरबदल कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। इस प्रकार की गतिविधियां रेलवे प्रणाली को प्रभावित कर रही हैं और वास्तविक यात्रियों के अधिकारों का हनन कर रही हैं।
कार्यवाही 6 यात्रियों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा पर पंजीकृत मामले
अपराध संख्या 895/26 यू/एस 142,137 आरए एसवी सुनील गुप्ता अपराध संख्या 896/26 यू/एस 142,137 आरए एसवी सतेंद्र सिंह अपराध संख्या 897/26 यू/एस 142,137 आरए एसवी हरकेश यादव अपराध संख्या 898/26 यू/एस 142,137 आरए एसवी रीना
अपराध संख्या 899/26 यू/एस 142,137 आरए एसवी फैजान अपराध संख्या 900/26 यू/एस 143 आरए एसवी अज्ञात
अपराध संख्या 901/26 U/S 143 आरए एसवी अज्ञात
अपराध संख्या 902/26 यू/एस 142,137 आरए एसवी ईश्वरचंद अपराध संख्या 903/26 यू/एस 143 आरए एसवी अज्ञात दिनांक 24.6.2026 पंजीकृत किया गया।
फर्जी/एडिट किए गए आधार कार्ड, टिकट और संबंधित चैट/भुगतान प्रमाण जब्त कर सुपुर्द किया गया।निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा/बस्ती
निरीक्षक रवि कुमार/बुढ़वल उप निरीक्षक रंजीत सिंह ऐशबाग उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव/बस्ती कांस विद्या सागर मिश्र/बस्ती कांस धीरज कुमार सिंह/बस्तीकांस अरशद अली/बस्ती महिला कांस कुसुमलता आर पीएफ उनि अनिल कुमार सिंह कांस अमन त्रिपाठी कांस रामप्रकाश
तथा सीआईडी गोण्डा स्टाफ सउनि दिलीप कुमार सिंह हेड कांस बबलू कुमार सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

