गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा- एंटी करप्शन टीम द्वारा वन दरोगा 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 


गोण्डा। जिले में एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल की टीम ने आज मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक वन दरोगा बालक राम को 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई तरबगंज तहसील क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय परसदा के सामने की गई है।

       वन दरोगा बालक राम को फर्नीचर व्यवसायी राधेश्याम से रिश्वत लेते पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम उन्हें तरबगंज थाने ले गई, जहां उनसे और व्यवसायी राधेश्याम से पूछताछ की जा रही है। वन दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।फर्नीचर व्यवसायी राधेश्याम नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोपसराय गांव के निवासी हैं और अपने घर से ही फर्नीचर का व्यवसाय चलाते हैं। आरोप है कि वन दरोगा बालक राम लगातार राधेश्याम को धमकी देकर रिश्वत की मांग कर रहे थे।

     दरोगा ने राधेश्याम से दुकान चलाने के लिए 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी और ऐसा न करने पर दुकान बंद कराने की धमकी दी थी। राधेश्याम ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दिया, जिसके बाद रिश्वत की रकम 6,000 रुपये तय हुई। इस उत्पीड़न से परेशान होकर राधेश्याम ने गोंडा एंटी करप्शन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत के आधार पर मंगलवार दोपहर एंटी करप्शन टीम वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय परसदा पहुंची और बालक राम को 6,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गोंडा एंटी करप्शन प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वन दरोगा बालक राम को 6,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

       वह एक फर्नीचर व्यवसायी को दुकान चलाने के नाम पर लगातार धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था। तरबगंज थाने में बालक राम के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

”go"