गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जनपद में 28 जून से शुरू होगा विशेष पल्स पोलियो अभियान

 


-शून्य से पांच वर्ष तक के 5.77 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा

-जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश।


गोण्डा। आगामी 28 जून से शुरू होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अभियान के तहत जनपद के शून्य से पांच वर्ष तक के 5.77 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे।

        कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गत दिवस आयोजित जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन की उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य, बाल विकास एवं अन्य सहयोगी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा अभियान की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


सभी तैयारियां पूरी, टीमें रहेंगी सक्रिय-

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बूथ संचालन, घर-घर भ्रमण, पर्यवेक्षण और निगरानी के लिए विस्तृत माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। अभियान की निगरानी के लिए 365 सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीएचओ तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है।

    जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुइनुद्दीन चिस्ती ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन जिले में 1980 फिक्स्ड बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद छूटे हुए बच्चों तक पहुंचने के लिए 1171 हाउस-टू-हाउस टीमें घर-घर भ्रमण करेंगी। वहीं बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 75 ट्रांजिट टीमें तथा दूरस्थ एवं विशेष क्षेत्रों के लिए 45 मोबाइल टीमें तैनात की जाएंगी।

प्रवासी और वंचित परिवारों के बच्चों पर रहेगा विशेष ध्यान-

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों, घुमंतू एवं प्रवासी परिवारों के बच्चों को अभियान में विशेष प्राथमिकता दी जाए। इन स्थलों पर रहने वाले बच्चों तक पहुंचने के लिए विशेष रणनीति अपनाई जाएगी और मोबाइल व ट्रांजिट टीमें सक्रिय रूप से कार्य करेंगी, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि अभियान की प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन ब्लॉक एवं जिला स्तर पर की जाएगी। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे 28 जून को अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाएं और पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

”go"