गोण्डा। बिहार के भोजपुर (शाहपुर) में हुए भरत भूषण तिवारी (भरत तिवारी) एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया और आम जनता में भारी आक्रोश है,जिसको लेकर पंडरी कृपाल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता श्रेयस्कर देव सिंह उर्फ गौरव सिंह ने बताया कि भरत तिवारी ने सरेंडर करने के बाद गोली क्यों मारी गई, बिहार पुलिस के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश व गुस्सा है, सरकार के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर सवाल (लोकतंत्र की हत्या)भरत तिवारी केस में जो वीडियो आ रहा है, जहाँ पर वह हथियार फेंक देता है और सरेंडर कर देता है, उसके बावजूद उसको गोली क्यों मारी जाती है अगर वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था,तो कानून के हिसाब से उसे अस्पताल पहुँचाना चाहिए था,गौरव सिंह ने यहां तक बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि जिस तरीके से बिहार पुलिस ने एनकाउंटर किया है वह सरासर गलत है,अभी तक बिहार के लोगों में आक्रोश था लेकिन अब धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेश में भी इसका विरोध किया जा रहा है,ऐसे पुलिस कर्मियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए,श्री सिंह ने बिहार सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर घेरा है और भरत तिवारी के परिजनों को नौकरी के साथ-साथ न्याय देने की बात कही है।

