प्रधान संघ की आवश्यक बैठक संपन्न बैठक में थाना प्रभारी की कार्यशैली पर जताई नाराजगी, थाना प्रभारी ने लगे आरोपों को बताया निराधार
इटियाथोक,गोंडा। मंगलवार को प्रधान संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में प्रधानों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति चंद्र तिवारी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा को सौंपा।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है, कि इटियाथोक थाने के प्रभारी पर ग्राम प्रधानों की समस्याओं का निस्तारण ना करने का आरोप लगाया है ।ज्ञापन में आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।इस दौरान विकासखंड इटियाथोक के विभिन्न ग्राम पंचायतों के कई प्रधान मौजूद रहे। उधर इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया,कि एक ग्राम प्रधान ग्राम समाज के तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कराने के लिए दबाव बना रहे थे। जिसमें असमर्थता जताने पर तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस संदर्भ में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति चंद्र तिवारी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह के खिलाफ लगाए सभी आरोपों पर गहनता से विचार-विमर्श व मंथन किया गया,तो आरोप तथ्य हीन और निराधार पाए गए।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।