बालपुर/ गोंडा । थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बालपुर पुल के समीप शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार सगे भाइयों को ठोकर मार दी। जिससे हादसे में छोटे भाई शिव बचन का सिर फट गया और बड़ा भी भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर थाना कोतवाली देहात आरक्षी उज्जवल सिंह व आरक्षी शौखत अली तुरंत मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से घायल बड़े भाई (गुरुबचन ) को बालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जहां उसका इलाज चल रहा है। और छोटे भाई शिव बचन को जिला चिकित्सालय भेजवाया । जिला चिकित्सालय में छोटे भाई शिव बचन को मृत्यु घोषित कर दिया।बताते चले कि थाना देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुरपुर ,पश्चिम पुरवा गांव का रहने वाला गुरुबचन शनिवार की सुबह अपने छोटे भाई शिव बचन (13) के साथ डीजल लाने के लिए नजदीक के पेट्रोल पंप पर गया था। डीजल लेकर दोनों भाई बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। गोंडा लखनऊ राजमार्ग पर वह बालपुर पुल के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने के बाइक में ठोकर मार दी। डंपर की ठोकर से दोनों भाई उछलकर सड़क पर जा गिरे और तेज रफ्तार डंपर शिव बचन के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में शिवबचन की मौत हो गई जबकि गुरबचन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।