बिना अनुमति के जल निगम के ठेकेदारों ने काट डाले हरे पेड़
बिना अनुमति के जल निगम के ठेकेदारों ने कांटे पेड़ इटियाथोक/गोंडा इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम पंचायत बसंतपुर राजा में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी स्थापित करने के लिए ग्राम सभा में सरकारी भूमि को चिन्हित किया गया था जिस पर आज आनन-फानन में जल निगम के ठेकेदारों ने जेसीबी मशीनों से उक्त जमीन पर लगे पेड़ों व झाडियों को काटने का कार्य किया गया जिसकी भनक वन विभाग के साथ-साथ राजस्व विभाग को लगी मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मी ने उक्त कार्य को रुकवाया और कटे पेड़ों को ग्राम प्रधान के सुपुर्द कराया इस बारे में जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जमीन को चिन्हित किया गया था जिस पर पानी टंकी बनने का प्रस्ताव जिस पर बिना जानकारी दिए जल निगम के ठेकेदारों ने पहुंचकर जेसीबी मशीन से उक्त जमीन पर लगे पेड़ों व झाडियों को हटाने का कार्य प्रारंभ किया जानकारी मिलने पर उसे रुकवा दिया गया है और आगे की नीलामी प्रक्रिया के उपरांत उक्त कार्य आगे संपन्न किया जाएगा जो पेड़ काट दिए गए थे उसे उसे सुपुर्द कर लिया गया है । वही इस बारे में राजस्व निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया सरकारी भूमि पर लगे पेड़ों को बिना नीलामी प्रक्रिया के कांटा नहीं जा सकता है यदि ऐसा किया गया है तो नियम विरुद्ध है इसकी जांच कराकर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी वहीं वन विभाग के अधिकारियों का भी कहना है कि बिना नीलामी के पेड़ों को काटा नहीं जा सकता जानकारी मिली है इस संबंध में उचित कार्यवाही कराई जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा इस मामले में क्या कार्रवाई होती है तो आने वाला समय तय करेगा।
You may also like:
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।