गोण्डा। शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के फोरविश गंज पंतनगर में शाबिर नामक व्यक्ति के मकान पर किराए पर रह रहे 35 वर्षिय शिक्षक कृष्ण कुमार यादव की पहले गला दबाने के बाद उसके सर को दीवाल में सिर लड़ा लड़ा कर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के भस्मापुर ग्राम के निवासी कृष्ण कुमार यादव पुत्र राम कुमार यादव जनता इंटर कालेज इटियाथोक में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। फोरविशगंज में एक किराये के मकान में उसकी बहन स्वाति यादव भी साथ मे रहती थी। शनिवार की देर रात्रि में मकान के दूसरे मंजिल पर कृष्ण कुमार यादव की दो लोगो ने मिलकर पहले उसकी गला
दबाया फिर उसके सिर को दीवाल में लड़ा लड़ा कर उसकी हत्या कर दी गयी।मकान के पहली मंजिल में रह रही एक लड़की को ख़टर पटर की आवाज सुनई दी तो वह लड़की भाग कर दूसरे मंजिल पर गई तो देखा दो लोग कृष्ण कुमार के कमरे से निकलकर भाग रहे थे। लड़की जब कृष्ण कुमार के कमरे में झांकी तो कृष्ण कुमार खून से लथ पथ कमरे में फर्श पर पड़े थे।घटना की सूचना आस पास के लोगों को हुई तो तमाम लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर एम्बुलेंस 108 को बुलाया गया। उस ने देखने के बाद पुलिस 112 को सूचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह भी मौके पर पहुँच गये। डागस्क्वॉयड और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुँच गई। मृतक कुष्ण कुमार यादव की बहन स्वाति यादव लखनऊ परीक्षा देने गई थी। मृतक उस समय घर पर अकेला था। भाई बहन दोनो अध्यापक है। घटना को लेकर हड़कम्प मच गया। आरोपियो से पैसा का भी था,लेन देन शिक्षक कृष्ण कुमार यादव की हत्या का कारण पैसे के लेन देन को लेकर भी होने की आशंका ब्यक्त की जा रही है। आरोपी मृतक कृष्ण कुमार यादव के रिश्ते में जीजा लगते थे। उनका भी उनके घर आना जाना था। उनसे पैसे की लेन देन की बात भी निकल कर सामने आ रही है। कही अवैध सम्बंद में तो नही हुई,हत्या मृतक कृष्ण कुमार यादव और उसकी बहन स्वाति यादव भी साथ मे ही रहती थी। दोनो ने दो कमरे किराए पर लिया था। मृतक के रिश्ते में लग रहे जीजा के साथ एक महिला और दो लोग घर मे अक्सर आते जाते थे। आंशका लगाया जा रहा है। सम्बन्ध में तो कही हत्या नही की गई है। घटना के समय दो लोग घर मे गये थे कृष्ण कुमार यादव के घर मे उस की हत्या करने से पहले दो लोग घर मे घुसे थे। मृतक उनको अच्छी तरह से जानता था। दोनो को पहले शिष्टाचार की तरह पानी पिलाया था। घर मे तीन गिलास भी मौके पर मिला है। इस के बाद किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और हाथ पाई होने लगा इस पर दोनो ने मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। संदीप के नाम दी गई,हत्या की तहरीर मृतक के परिजनों ने संदीप के नाम हत्या करने की तहरीर दी गई है।संदीप को घर से भागते हुए लोगो ने देखा था। पुलिस संदीप की तलाश कर रही है। 16 फरवरी को थी शादी मृतक कृष्ण कुमार यादव की शादी 16 फरवरी को होने वाली थी। उस की तैयारी चल रही थी। बीच मे उस की हत्या कर दी गई
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।