कर्नलगंज-गोण्डा। किसी धर्म अथवा किसी पवित्र ग्रंथ को बिना समझे कोई टिप्पणी करना अविवेक पूर्ण है। श्रीराम चरित्र मानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए विवादित बयान पर सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह उनका निजी विचार हो सकता है। समाजवादी पार्टी का इससे कोई लेना देना नही है। राजनीति में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना चाहिए। देश में सभी धर्मो का सम्मान और सभी महान लोगो के प्रति श्रद्धा ही हमारा संस्कार है। उन्होंने कहा कि राम चरित्र मानस के रचयिता महा कवि गोस्वामी तुलसीदास ने पूरे विश्व को प्रभु श्रीराम के चरित्र से परिचित कराया। भगवान श्रीराम के कृतित्व पर सवाल उठाना एन अनौचित्य पूर्ण है। जिस दोहे को आधार बना कर राजनीतिक लोग सवाल खड़ा कर रहे है वह उसके अर्थ को नही समझ रहे है। रामचरित्र मानस अवधी भाषा में है। अवध की बोली में ष्ताड़नष् शब्द का देखना होता है। सामाजिक विकास का संदेश इस चैपाई में निहित है। इसका उपयोग राजनीति चमकाने के लिए नही उसे समझने के लिए करना चाहिए। श्री रामचरित्र मानस को पूरी तरह समझ कर ही कोई वक्तव्य दिया जाए वही उचित होगा। गोस्वामी जी ने भगवान श्री राम के चरित्र में शबरी के जूठे बेर और निषाद राज के संबंधों का भी उल्लेख किया है इसे भी पढ़ा जाना चाहिए। भगवान श्रीराम चरित्र का समग्र ज्ञान न रखने वालो को उन पर टिप्पणी नही करना चाहिए श्री राम चरित्र मानस का अध्ययन स्मपूर्णता में करना उचित होगा। प्रभु श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे उन पर टिप्पणी से सम्पूर्ण विश्व के कई करोड़ लोगो को आस्था आहत होती है। समाज में जो जिम्मेदार लोग है उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वह लोगो की भावनाओं एवं धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करेंगे।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।