रिर्पोट-महेश गोस्वामी
गोण्डा। जनपद के कौडिया बाजार थाना क्षेत्र के छिरास गांव के पास मंगलवार को बड़े तारा तालाब पर यूपी रोडवेज की बस ने दो लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक वृद्ध समेत दोनो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार ले जाया गया। हालात गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय गोण्डा रिफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि यूपी रोडवेज की बस मंगलवार को गोण्डा डिपो की बस बहराइच जा रही थी। छिरास गांव के पास बस ने शुक्ल पुरवा गांव निवासी निधि पाण्डेय(16) पुत्री राम प्रताप पाण्डेय और उमरा गांव के रघई पट्टी निवासी बाबूराम(60)पुत्र गुरुचरण को ठोकर मार दी। बस की ठोकर लगने से दोनों घायल हो गए है। घटना के वक्त निधि स्कूल से घर लौट रही थी। हादसे के बाद रोडवस बस के चालक व परिचालक छोड़कर फरार हो गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। चालक और परिचालक के बारे में जानकारी की जा रही है। उधर, सूचना मिलने पर रोडवेज के एआरएम कपिलदेव भी मौके पर जांच-पड़ताल के लिए पहुंचे।

