गोण्डा। जनपद के नगकर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह श्रम आयुक्त कार्यालय के पास नाले में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों की चीख-पुकार गूंज उठी। कोतवाली क्षेत्र के रानी पुरवा जानकीनगर निवासी विजय बहादुर सोमवार रात घर से खाना खाकर कचहरी रोड स्थित दूसरे घर सोने गए थे। मृतक के बेटे आनंद यादव ने बताया कि उनके पिता रात में खाना खाकर सिविल लाइन स्थित घर सोने गए थे। मंगलवार की सुबह लोगों ने नाले में शव देख परिवार और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाया। मौके पर भारी भीड़ जुटी रही।

