-62000हजार की नगदी सहित लाखों का नुकसान
रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। जनपद के मोतीगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज बाजार में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के बगल शुक्ला खाद भंडार की दुकान में सोमवार/12/13 की रात्रि में चोरों ने दुकान के पीछे नकब लगाकर हाथ साफ कर दिया। शुक्ला खाद भंडार के दुकान में रखा का 10 कट्टी गेहूं एक पेटी कोराजिन तथा 62000 नगद पर चोरों ने हाथ साफ किया कुछ कृषि संबंधी दवाइयां भी चोर उठा लेजाने की बात दुकान मालिक सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि हम लोग दुकान शाम को दुकान बंद करके घर चले गए आज मंगलवार की सुबह आए तो देखा कि दुकान के पीछे सेंध कटी है ।अन्दर देखा तो उपरोक्त सामान व रुपया गायब है । गल्ला टुटा पड़ा है।
भुगतभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर हर पहलू से जांच कराने में जुट गई। घटना की सूचना पर सीओ सदर सुश्री रश्मि वर्मा ने भी मौके पर पहुंची और थाना अध्यक्ष को हर पहलू से छानबीन करने का निर्देश दिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष प्रवोध कुमार ने बताया प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पर रात्रि में दो सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी भी रहती है। इस इसके बावजूद भी चोरी सूचना रात्रि बैंक सुरक्षा ड्यूटी मे दो होमगार्ड को लगाया गया था जिन्हें तलब किया गया है । और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि चोरी की घटना कि मैं स्वयं जांच करूंगा चोर कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा !
बैंक वाले भी इस घटना से भयभीत हैं शाखा प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बताया कि अगर इसी तरह सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही रही तो हमारा बैंक भी सुरक्षित नहीं रहेगा एक! अब तो बैंक सिर्फ राम भरोसे ही है क्योंकि जब सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी में बैंक के ठीक बगल सेंध काटकर चोर चोरी कर सकते हैं तो कभी भी सुरक्षा में लापरवाही की वजह से बैंक को भी चोर निशाना बना सकते हैं! बहरहाल थाना अध्यक्ष ने बताया चोरी की घटना का हर पहलू से छानबीन कर शीघ्र खुलासा किया जायेगा।

