गोण्डा। जनपद के सूचना एंव जनसम्पर्क विभाग से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम) में पहुंचकर वृद्धजनों से वार्ता की और कुशलक्षेम की जानकारी ली, तथा सभी लोगों को कम्बल के साथ-साथ अन्य सामग्री भी वितरित किए। इसके साथ ही वृद्धाश्रम के संचालक एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी को निर्देश देते हुए कहा कि वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों का विशेष ध्यान रखा जाय। साथ ही सभी वृद्धजनों को शीतलहर के दृष्टिगत ठंड से बचाव हेतु समस्त व्यवस्थाएं तैयार रखें तथा परिसर में अलाव की व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाएं भी तैयार रखें। ताकि वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों को किसी प्रकार की समस्या ना होने पाये। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, ड्रग स्पेक्टर राजिया बानो एवं विभाग से संबंधित अन्य लोग व जनसमान्य उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।