महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
-रौब जमाने के लिए सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाला आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार
गोण्डा। सोशल मीडिया पर थाना इटियाथोक क्षेत्र के अन्तर्गत एक व्यक्ति का अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह व्यक्ति रौब जमाने के लिए असलहा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने तत्काल प्र0नि0 इटियाथोक को कार्यवाही कर आरोपी की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने व उस अवैध तमंचे को बरामद करने के लिये कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले आरोपी प्रहलाद को मुखबिर खास की सूचना पर बहद ग्राम पारासराय से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
\
