गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-चुनावी रंजिशन धारदार हथियार से हुए हमले में दो महिलाओं सहित चार घायल

 
गोण्डा। जनपद क परसपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में भूमि विवाद एवं चुनावी रंजिश को लेकर धारदार एवं लाठी डंडों से लैस दबंगों द्वारा दो महिलाओं सहित चार लोगों को जमकर पिटाई की गयी। घायलावस्था में सभी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं मामले में पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर बारह आरोपियों के विरूद्ध मारपीट,धमकी देने सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। 

मामला थाना परसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरायनपुर जैसिंह निवासी प्रदीप सिंह ने गांव के दीपक निषाद, छद्दन निषाद और किशन निषाद के खिलाफ चुनावी रंजिश को लेकर अपशब्द कहने के साथ घर में घुसकर मारने तथा घर में रखे सामान को तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं ग्राम पंचायत विशुनपुर कला के गोरछान पुरवा निवासिनी महिला शिवकुमारी सिंह ने नापदान विवाद में गांव के शिवम सिंह व नान्हे सिंह के विरुद्ध अपशब्द कहते हुए घर चढ़कर पिटाई का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसी के साथ ग्राम पंचायत नीरपुर ख्याला के गोकुल पुरवा निवासी विवक शुक्ला ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर आशीष शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ला,धर्मराज शुक्ला व गुड़िया देवी द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डण्डे से मारने पीटने के साथ जान माल की धमकी भी दी गयी। वहीं इनके दूसरे पक्ष के गुड़िया शुक्ला ने भी आरोप लगाते हुए बताया कि सहन दरवाजे पर लगी टटिया को विवेक शुक्ला,अर्जुन शुक्ला, कुसमा एकजुट होकर जलाने जा रहे थे,मना करने पर लाठी डण्डे से पीटने लगे। हल्ला गुहार करने पर गांव के लोगों के आने पर जान माल की धमकी दे कर चले गये। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक परसपुर संतोष कुमार सरोज का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपों की जाँच प्रारंभ कर दी गयी है। 
’ 


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"