गोण्डा-कर्नलगंज। जनपद गोंडा में जिलाधिकारी उज्जवल कुमार द्वारा सभी को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की सरकारी काम में भ्रष्टाचार तथा कोताही बर्दाश्त नहीं होगी लेकिन उन्हीं के अधीनस्थ कर्मचारी द्वारा उन्हीं के आदेशों पर बट्टा लगाया जा रहा है।
बताते चलें मामला जनपद गोंडा के तहसील कर्नलगंज अंतर्गत विकासखंड हलधर मऊ के ग्राम पंचायत कलवारी का है । जहां पर सरकारी संपत्ति के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी पदाधिकारी पूरी तरह आंख मिचोली खेल खेल कर भ्रष्टाचार के भट्टी में झोंक रहे है। विगत दिनों ग्राम प्रधान द्वारा उप जिलाधिकारी महोदय कर्नलगंज को एक प्रार्थना पत्र दिया गया की क्षेत्रीय लेखपाल कमलेश कुमार तथा सहयोगी लेखपाल गोविंद शरण तिवारी ने ग्राम वासियों के सामने सड़क व तालाब की भूमि पर लगे तीन पेड़ गूलर एक पेड़ शीशम तथा एक पेड़ चिलबिल कुल 5 पेड़ कटवा कर बेच दिया जब इस संबंध में ग्रामीणों ने लेखपाल से जानना चाहा तो लेखपाल ने सब को धमका कर भगा दिया तथा वह पेड़ ठेकेदार हनुमान लाल के हाथ बेचकर पैसा गबन कर गए। जिसका वन विभाग द्वारा ना तो कोई मूल्यांकन हुआ था तथा न ही बिक्री का पैसा सरकार के खजाने में जमा हुआ । माह सितंबर 2022 के प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी द्वारा नायब तहसीलदार तथा संबंधित थाना प्रभारी निरीक्षक को जांच हेतु निर्देशित किया परंतु 3 महीने व्यतीत होने के उपरांत जांच कहां गई किस बस्ते में गई कुछ अता पता नहीं है। जब इस संबंध में तहसीलदार कर्नलगंज से जरिए दूरभाष वार्ता हुई तो उन्होंने कहा यह तो पुराना मामला है तो क्या पुरानी मामले पर कोई कार्रवाई नहीं होती है या किसी तरह सरकारी व्यक्ति ही के द्वारा ही सरकारी धन का गबन किया जाएगा। उक्त गमन करता लेखपाल के ऊपर कोई कार्यवाही होगी ? या योगी सरकार का फरमान धरा का धरा रह जाएगा।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।