कर्नलगंज-गोण्डा। धान खरीद केंद्रों पर सन्नाटे की दस्तक है वहीं निजी व बिचौलिए व्यापारियों के यहां धान खरीद व बिक्री की होड़ लगी है। धान खरीद का लक्ष्य पूरा करना तो दूर आधी खरीद भी अभी तक नहीं हो पाई है। धान क्रय केंद्र विकासखंड करनैलगंज नवीन गल्ला मंडी को देखा गया जहां धान की खरीद हो रही थी। इक्का-दुक्का किसान धान तौल करवा रहे थे और दो ट्राली धान ट्राली पर ही लगा खड़ा था। यहां के गोदाम प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि करनैलगंज ब्लाक में धान खरीद का लक्ष्य 5000 कुंतल का दिया गया था। जिसमें 70 किसानों से 33 सौ कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। हलधरमऊ ब्लॉक के धान क्रय केंद्र को देखा गया जहां धान खरीद बंद पड़ी थी और गोदाम में खरीदा गया धान ट्रक पर लोड कराया जा रहा था। यहां धान के किसान क्रय केंद्र प्रभारी को खोजे नहीं मिल रहे है। बताया गया कि धान के किसान को बुलाया गया मगर धान लेकर नहीं आए हैं। इसलिए खरीद नहीं हो रही है। यहां केंद्र प्रभारी राजेश कुमार चौधरी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने बताया कि उन्हें 5000 कुंतल खरीद का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष मात्र 1900 कुंतल धान की खरीदारी अब तक की गई है और 42 किसानों से खरीदा गया है। जबकि किसानों में अवतार सिंह, माधव राज, उमादेवी, जगदीश प्रसाद ने बताया कि धान बिक्री के लिए लगातार क्रय केंद्र का चक्कर काट रहे हैं और ऑनलाइन कराने के बावजूद भी धान की खरीद नहीं की जा रही है। उधर उपजिलाधिकारी हीरालाल ने बताया कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी और सभी केंद्रों पर राजस्व विभाग की टीम को भी देखरेख के लिए लगाया गया है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।