कर्नलगंज-गोण्डा। सांसद खेल स्पर्धा में खेलेगा इंडिया-बढ़ेगा इंडिया अभियान के अन्तर्गत सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज खेल परिसर में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के अंतिम दिन खिलाड़ियों को पुरस्कार का वितरण किया गया। कबड्डी व मैच फाइनल का अंतिम दिन और कार्यक्रम के समापन का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई महाविद्यालय् के प्राचार्य डा.आरबी सिंह ने किया। खेल प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह व आशीष सिंह ने विजयी टीमों को आगे के लिए चयनित् किया। विजयी टीमों को ट्रॉफी, टीशर्ट, मेंडल से पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ.दीपक श्रीवास्तव व प्राचार्य ने रस्सा कसी कराकर एनसीसी के कैडेटों को भी सम्मानित किया। प्राचार्य ने सम्बोधन में एकता और अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। जीवन् मे सफल होने के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने सांसद की विचारधारा को बल देते हुए नशा मुक्ति समाज को विकसित करने पर र्जो दिया। स्वस्थ् रहकर ही जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। सरयू डिग्री कॉलेज व्यस्थापक अशोक सिंह ने अगले वर्ष सांसद खेल स्पर्धा व अन्य महाविद्यालय के कार्यक्रमों मे प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कालेज स्टॉफ ने महाविद्यालय के प्राचार्य को भव्य व सफल कार्यक्रम आयोजन,कुशल प्रबंधन के लिए प्रसन्नता जताई। वरिष्ठ प्राध्यापक मार्शल स्टालिन, डॉ.संजय सिंह, ओपी सिंह, जेएन तिवारी, त्रिपुरारी दुबे,अमित सिंह, उमेश पाठक , स्वामी नाथ चौधरी, पवन कुमार मिश्र, प्रवेश कुमार, अजय कुमार सिंह, ममता मिश्रा व अन्तिमा सिंह, खेल् प्रभारी आशीष सिंह,अमरेश मौर्या, प्रवेश कुमार, विजय यादव आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।