रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। जनपद के थाना क्षेत्र धानेपुर अंतर्गत गोंडा उतरौला मुख्य मार्ग पर बगुलही स्थित लल्लू सिंह ईट भट्टे के पास बाबागंज से धानेपुर की ओर साइकिल से आ रहे एक 60 वर्षीय मोहर्रम अली पुत्र अब्बास अली को धानेपुर से बाबागंज की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पाते ही परिजन उसको इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इस संबंध में मृतक के पुत्र मोहम्मद मुईम ने थानाध्यक्ष धानेपुर को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात वाहन के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि वादी मोहम्मद मुईम पुत्र मोहर्रम अली ने बताया कि मेरे 60 वर्षीय पिता बाबागंज से धानेपुर फ़र्रासपुरवा साईकिल से आ रहे थे कि बगुलही स्थित लल्लू सिंह ईटभट्टे के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गयी मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 314/ 22 धारा 279, 304 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

