गोण्डा। विकासखंड रुपईडीह के ग्राम पंचायत छितौनी के निवासी रामकेवल उर्फ संचित आर नगर के पावरहाउस पर बिजली का कनेक्शन लेने के लिए गया हुआ था जहां पर तैनात जितेंद्र तिवारी व रामकेवल उर्फ संचित से कहा सुनी होने पर मामला मार-पीट पर उतर आया जिसमें जितेंद्र तिवारी विद्युत विभाग के कर्मचारी हैं उन्होंने रामकेवल उर्फ संचित को जातिसूचक गाली देते हुए वहां से भगा दिया। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से लेकर जिले के उच्च अधिकारियों को एक शिकायती पत्र देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।
रूपईडीह। थाना क्षेत्र कौड़िया के छतौनी के निवासी रामकेवल ने आरोप लगाते हुए कहा कि आर्यनगर पावरहाउस पर तैनात जितेंद्र तिवारी ने जातिसूचक गाली देते हुए लात मुका घुसा व थप्पड़ से मारा पीटा जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है। यही नहीं जितेंद्र तिवारी की शिकायत पावरहाउस और आर्यनगर क्षेत्र के लोगों ने कई बार जनपद के उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की लेकिन जितेंद्र तिवारी की ऊंची पकड़ होने के कारण इन पर अधिकारियों ने कार्रवाई करने की कोई जहमत नहीं उठाई है।
जबकि इनको बताया जाता है कि विधायक से लेकर सांसद तक इनकी पकड़ हैं। इसीलिए इनका मनोबल बढ़ा हुआ है। आए दिन लोगों से अभद्रता का व्यवहार व गाली-गलौज की शिकायत इनकी कई बार स्थानीय थाना पर की जा चुकी है। लेकिन कोई अधिकारी इन पर कारवाई नहीं करते हैं। देखना है की विभागीय एवं उच्च अधिकारी इस प्रकरण में क्या कुछ एक्शन लेते हैं या ढुलमुल रवैया अपनाकर रफा-दफा कर देंगे।
अवर अभियंता अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है शीघ्र ही जांच कर विधिक कार्रवाई। की जाएगी।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि ऐसी जानकारी हमें नहीं है अगर ऐसा कोई पद पर रहकर गलत कार्य करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी वह उसे निलंबित की भी कार्रवाई- की जा सकती है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।